मुजफ्फरनगर में तीसरी आंख की निगरानी में होगी नामांकन प्रक्रिया दर्ज, डीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखी

मुजफ्फरनगर। जिले में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है उसी क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपनी पूरी टीम के साथ नगर निकाय चुनाव के नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को उचित दिशा निर्देश दिए अर्थात जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए बता दें। कचहरी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 3 लेयर की बेरी गेटिंग के बाद प्रत्याशी अपना नामांकन करने के लिए नामांकन कक्ष में दाखिल होगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम को काम पर लगा दिया गया है। चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और 41 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है। निकाय चुनाव के लिए जनपद को 54 सेक्टर और 20 जोनों में बांटा गया है। नामांकन की सारी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी, तो वहीं आलाधिकारी इस दौरान पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर तैनात रहेंगे।


