Uncategorized

मुजफ्फरनगर में जंगला फाड़कर बदमाशों ने की टेंट हाउस में लाखों की चोरी, धरने पर बैठे व्यापारी और ग्रामीण

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गांव रोहाना खुर्द में जंगला फाड़कर बदमाशों ने टेंट हाउस में चोरी कर ली। जिसमें बदमाश लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द में श्री राधे टेंट हाउस धर्मकांटा और बिल्डिंग मटेरियल के नाम से एक बड़ी दुकान है। आरोप है कि देर रात अज्ञात बदमाश दुकान के पीछे लगी विंडो का सरिया तोड़कर उस में दाखिल हुए और दुकान में रखा टेंट हाउस व अन्य सामान सहित नगदी लेकर फरार हो गए।

प्रतिष्ठान मालिक का कहना है कि हजारों की नगदी सहित उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सुबह जैसे ही प्रतिष्ठान मालिक को जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में व्यापारी ने घटना से आक्रोशित होकर खुलासे की मांग करते हुए अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर धरना प्रारंभ कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रात दिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button