Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में गैस पाइपलाइन फटने से एक की दर्दनाक मौत, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दिए ये आदेश

केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डा. संजीव बालियान ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह यह जानकारी मिली। बताया कि वह इस मामले में उच्च अधिकारियों तथा आइजीएल कंपनी वालों से बात कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में देर रात गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। प्रेशर मशीन से निकला एक पार्ट स्कूटी सवार को जा टकराया। जिससे गंभीर घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

नगर में आइजीएल कंपनी पीएनजी गैस को पाइप लाइन के माध्यम से लोगों को घरों पर आपूर्ति कर रही है। भोपा रोड श्रीराम स्वीट्स के सामने कंपनी पापइलान की प्रेशर मशीन लगी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली सुशील कुमार सैनी ने बताया कि देर रात स्कूटी सवार विष्णु पुत्र ब्रजपाल निवासी बचन सिंह कालोनी जब प्रेशर मशीन के सामने से गुजर रहा था। मशीन से अचानक कोई पार्ट निकलकर विष्णु से जा टकराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल भी हो गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित कंपनी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

भोपा रोड पर गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डा. संजीव बालियान ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह यह जानकारी मिली। बताया कि वह इस मामले में उच्च अधिकारियों तथा आइजीएल कंपनी वालों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। एवं ऐसे व्यापक प्रबंध कराने का प्रयास करेंगे जिससे भवष्यि में इस प्रकार का हादसा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button