
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 4 दिन पहले हाईवे स्थित होटल पर पेट में गोली मारकर जान से मारने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया इस दौरान सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि खाने के रुपए मांगने से नाराज होकर आरोपियों ने युवक को गोली मारी थी। पुलिस ने हमले में प्रयोग किया गया पिस्टल मय कारतूस बरामद कर लिया है।सीओ मंडी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च को हाईवे स्थित वैष्णो ढाबे पर अज्ञात ट्रैक्टर सवारों ने एक युवक को पेट में गोली मार दी थी। जबकि उसके पिता से मारपीट करते हुए दांत तोड़ दिए थे। इस मामले में सनावर पुत्र जाकिर निवासी नगला रुद्र थाना क्षेत्र खतौली ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि ट्रैक्टर सवार 2 लोगों ने उसके बेटे आदिल के पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हो उसके दांत तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी सागर उर्फ सूरज निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार एवं सावन उर्फ आर्यन निवासी मंगलोर जनपद हरिद्वार हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस, भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों का चालान कर रही है।


