Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में कैदियों को मिला जीवन संवारने का मौका, मिलेगा कंप्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण

जिला कारागार में बंदियों के उत्थान और उन्हें रोजगारपरक बनाने के उददेश्य से कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे अधिकारियों ने बंदियों को कंप्यूटर सीखने के लाभ बताए।

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंदियों के उत्थान और उन्हें रोजगारपरक बनाने के उददेश्य से कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे अधिकारियों ने बंदियों को कंप्यूटर सीखने के लाभ बताए। जिला कारागार में सामाजिक संस्था आधार शिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से महिला-पुरुष बंदियों के लिए कंप्यूटर और सिलाई-कढाई प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।

गुरुवार से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शामली जनपद के जिला जज गिरीश कुमार, जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक कुमार और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने सभी अधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला जज गिरीश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बंदियों के कल्याण एवं मानसिक उत्थान में उनको आत्मबल मिलता है। भविष्य की एक रूपरेखा भी ऐसे सार्थक एवं प्रभावी प्रशिक्षण से तय की जा सकती है। जेल में सुधार की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भी कहा कि ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रमों से महिला बंदियों को भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है तथा उनके जीवनयापन में प्रशिक्षण कारगर सिद्ध होगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने बैरक, पाकशाला आदि का भी निरीक्षण किया। जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, लक्ष्मी देवी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button