Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने दिया ये बडा बयान…

खतौली तहसील सभागर में घरौनी वितरण के बाद पत्रकारों से वार्ता में क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि अग्निपथ योजना देश और युवा वर्ग के हित में है। इससे सेना में संख्या बल बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। राजनीति से प्रेरित होकर कुछ लोग योजना का विरोध कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील सभागर में घरौनी वितरण के बाद पत्रकारों से वार्ता में क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि अग्निपथ योजना देश और युवा वर्ग के हित में है। इससे सेना में संख्या बल बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। राजनीति से प्रेरित होकर कुछ लोग योजना का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को भड़का रहे हैं। देश-प्रदेश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों में 25 से 30 वर्ष की उम्र्र के लोग शामिल है। अग्निपथ योजना से सेना में बढ़ोतरी होगी। योजना युवाओं और देश के हित में है। बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा।

इसका विरोध किया जाना सही नहीं है। विरोध करने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी। वार्ता के बाद तहसील बार एसोसिएशन महासचिव नवीन उपाध्याय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधायक को मांग पत्र दिया। इसमें अधिवक्ता चेंबर परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगवाने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button