मुजफ्फरनगर के श्री चैतन्य स्कूल के टॉपरओं के लिए यादगार बनाया गया सम्मानित समारोह, स्कूल पहुंचे एजीएम

मुजफ्फरनगर। हाल ही मैं सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया है। तो वही मुजफ्फरनगर के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र मधुर चौधरी ने हाई स्कूल मैं 500 में से 498 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल उत्तर प्रदेश एजीएम विक्रम रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर के मधुर चौधरी ने ऑल ओवर इंडिया श्री चैतन्य ग्रुप की 750 ब्रांचो में टॉप किया है। उसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर के श्री चैतन्य स्कूल में सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एजीएम विक्रम रेड्डी पहुंचे एजीएम ने मधुर चौधरी को अपने हाथों से पुष्पगुच्छ भेंट कर मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि श्री चैतन्य स्कूल में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक आईआईटी जई एडवांस और आईआईटी मैंस के लिए सबसे बेहतर और अलग पैटर्न पर कोचिंग जाती है।

चैतन्य स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना कोहले ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्यालय के सभी मेधावियो का सम्मानित समारोह आयोजन किया गया था जिसमें मुजफ्फरनगर के मधुर चौधरी सहित अन्य टॉपरों को भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मेधाविओं को सम्मानित करने के लिए उत्तर प्रदेश के एजीएम विक्रमा रेड्डी और मेरठ चैतन्य स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता शामली की प्रधानाचार्य कमला भी सम्मानित समारोह में मौजूद रही। प्रधानाचार्य अर्चना कोहले ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए यह आज का पल यादगार बनाया गया है इस दौरान उन्हें फूलों का बुके देकर सम्मानित किया तो हमेशा याद रखने के लिए एक मोमेंटो भी दिया गया है इस दौरान मुजफ्फरनगर शामली और मेरठ की फैकल्टी मौजूद रही।


