Uncategorized
Trending
मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में फिर लगेगा मेला, जुटेंगे श्रद्धालु
तीर्थनगरी शुकतीर्थ में सोमवार 30 मई को वट सावित्री व्रत (बड़) व सोमवती अमावस्या के मुख्य स्नान को लेकर दूरदराज से हजारों श्रद्धालु नगरी में गंगा स्नान व पूजा-अर्चना करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया।

मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में सोमवार 30 मई को वट सावित्री व्रत (बड़) व सोमवती अमावस्या के मुख्य स्नान को लेकर दूरदराज से हजारों श्रद्धालु नगरी में गंगा स्नान व पूजा-अर्चना करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मियों ने गंगा से जल कुंभी, कपड़े आदि गंदगी निकाली।

शुकतीर्थ श्रीगंगा सेवा समिति के महामंत्री डा. महकार सिंह ने बताया कि शुकतीर्थ में गंगा घाट पर मुख्य स्नान होगा। वहीं श्रीशुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष पर महिलाएं व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान पंचायती राज सफाई कर्मचारी महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुचित्रक पुंडीर व मैनेजर देवेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।


