मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने किया जानसठ थाने का औचक निरीक्षण, विवेचकों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया और थाने में तैनात विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित मामलों की समीक्षा की। औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

कार्यालय और हेल्प डेस्क की जांच एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने विवेचना कक्ष और कंप्यूटर कक्ष का भी भ्रमण किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिलेखों का रखरखाव अप-टू-डेट होना चाहिए।

लंबित विवेचनाओं पर सख्त रुख निरीक्षण के पश्चात आयोजित अर्दली रूम में एसएसपी ने थाने पर लंबित विवेचनाओं, विशेषकर महिला संबंधी अपराधों और प्रार्थना पत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विवेचकों को कड़ा निर्देश दिया कि वे समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से विवेचनाओं का निस्तारण करें। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष रणनीति बनाने को कहा गया।

क्षेत्राधिकारियों की रही मौजूदगी अर्दली रूम के दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई और थाना प्रभारी जानसठ विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button