Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगरः निवर्तमान पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। तो वहीं अब सभी प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर चुके है । सदर तहसील में पुरकाजी के निवर्तमान चेयरमैन ज़हीर फारुकी ने दोबारा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। ज़ाहिर फारुकी एक बार फिर पुरकाजी नगर पंचायत के मैदान में जनता के सामने अपने काम और नाम पर वोट मांगने के लिए पहुंचेंगे देखना होगा कि इस बार जनता को जहीर फारुकी द्वारा किए गए। विकास कार्यों का कितना फल उन्हें मिलता है इस बार देखना होगा जहीर फारुकी अपने क्षेत्र में कितने खरे उतर पाते हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार और सपा रालोद भीम आर्मी का संयुक्त उम्मीदवार भी उनके सामने होगा।

पुरकाजी के निवर्तमान चेयरमैन जहीर फारुकी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और 11 तारीख से लेकर 17 तारीख तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी जिसके तहत आज मैंने अपना चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन अधिकारी महोदय के समक्ष अपना आवेदन कर दिया है और मैं निर्दलीय पुरकाजी की आवाम के बीच में एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए जा रहा हूं पुरकाजी निवर्तमान चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि पिछले 5 साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा इस बीच 2 साल पुराना कालके रहे उन्होंने दम भरते हुए कहा कि उसके बावजूद भी किसी भी नगर पंचायत में इतना काम नहीं हुआ होगा जितना पुरकाजी नगर पंचायत में हुआ है उन्होंने कहा कि पुरकाजी में हुए विकास कार्यों से देश प्रदेश में नाम ऊंचा हुआ है। और अच्छे काम हुए हैं। जिनसे जनता को राहत मिले ऐसे काम पुरकाजी नगर पंचायत में किए गए हैं उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी कार्य किए गए हैं प्रकाश जी निवर्तमान चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि इस बार का मुकाबला सभी शहर क्योंकि सभी उम्मीदवार अच्छे-अच्छे घरानों से हैं सभी मजबूत प्रत्याशी हैं। क्योंकि मैं तो निर्दलीय हूं मुझे किसी राजनीतिक पार्टी का सहारा भी नहीं है। मुझे तो अपनी जनता का सहारा है। और जनता के भरोसे ही चुनाव मैदान में आया हूं। पुरकाजी चेयरमैन ने कहा यदि जनता ने विकास को पसंद किया है तो वह हमें वोट देगी कहा कि जिस तरह के बीज हमने बोय हैं। उन्हें काटने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे 5 साल हिंदू मुस्लिम भाईचारे राष्ट्र हित और देश प्रेम को सर्वोपरि रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button