देश
Trending

मुख्यमंत्री शिवराज रेहटी को 60 करोड़ 87 लाख रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी कि सोमवार को सीहोर जिले के रेहटी नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम में नगर को अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री चौहान नगर के विभिन्न मार्गों पर रोड-शो करते हुए गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरव दिवस पर रेहटी में नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 60 करोड़ 87 लाख रूपए के अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण होगा। इसमें 28 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 32 करोड़ 56 लाख रूपए के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इस दौरान चौहान का नगर की संस्थाओं, समाजसेवी-व्यापारी संघ, शासकीय-अशासकीय संस्थाओं और प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत किया जायेगा। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी गौरव दिवस में शामिल होंगे।

योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शायेंगी विभागीय प्रदर्शनियाँ

गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज के रोड-शो और कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में महिला-बाल विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी,खेल, जल संसाधन, सहकारिता, जनजातीय कल्याण, श्रम, आयुष, हथकरघा, आईटीआई संस्थान, जनपद एवं नगर पंचायत सहित अन्य विभाग अपनी विभागीय योजनाएँ, उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ आम नागरिकों के लिये प्रदर्शित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button