देश
Trending

मुख्यमंत्री ने आज तक दिल्ली की जनता से किया वादा पूरा नहीं कियाः मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी शिक्षा मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और भाजपा विधायक अजय महावर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर केजरीवाल पर एक के बाद एक कई निशाने साधे। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में एक पोस्टर लेकर यह भी बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किया कोई भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। दिल्ली सरकार कट्टर झूठी, बेईमान और भ्रष्टाचारी सरकार है।

तिवारी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर सवाल उठाए और कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को 12 लाख नौकरी देने का वादा किया था, उसको लेकर भी एक बड़े झूठ का खुलास किया गया है। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल एक नंबर का झूठा है। दिल्ली में 12 लाख नौकरी देने की बात कही गई थी, अब यह बताएं कि 12 लाख नौकरी किसको दी गई? इसकी डिटेल केजरीवाल दें ? कहां-कहां नौकरी पर लोगों को लगाया गया है? किस किस विभाग में लगाया गया? इनकी अप्वाइंटमेंट लेटर की चिट्ठियां कहां है।

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल लगातार झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। चाहे यमुना की सफाई को लेकर हो, चाहे दिल्ली में सार्वजनिक बसों की खरीद की बात हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button