crime
Trending

मुंबई में तीन आतंकवादियों के घुसने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में तीन आतंकवादियों के घुसने की झूठी सूचना देने वाले को महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने अहमदनगर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस उसे मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार यासीन सैयद ने 7 अप्रैल को मुंबई में तीन आतंकवादियों के घुसने की काल पुलिस कंट्रोल रूम में की थी। यासीन ने यह भी कहा था कि तीनों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मदद मिल रही है। उनमें से एक का नाम मुजीब सैयद है। इसके बाद यासीन ने मुजीब की गाड़ी और मोबाइल का फर्जी नंबर भी दिया था। इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस ने जांच शुरू की।

फोन ट्रेस करने के बाद पता चला कि यह फोन अहमदनगर से किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने खबरियों की मदद से यासीन को अहमदनगर से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि यासीन ने मुजीब सैयद से पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी थी। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की टीम शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button