
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत परानीपुर गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परानीपुर गांव निवासी राजीव कुमार की 24 वर्षीय पत्नी शैलकुमारी रविवार की रात अज्ञात कारणों से पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को एक पुत्र (4) व एक पुत्री (3) है। मृतका की शादी मई 2017 में हुई थी और मायका सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र में है। मौत की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज दीक्षांत राज, थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया, चौकी प्रभारी सदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए।




