देश
Trending

मीरजापुर में बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, 2 गंभीर

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के समीप गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी आदर्श पटेल (28) पुत्र राजेश कुमार गुरुवार देररात चुनार से अपने घर पचोखरा जा रहा था। बघौड़ा गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार राजा करबल (29) पुत्र शेखर निवासी राजगढ़ तथा कल्लू विश्वकर्मा (46) पुत्र नारद विश्वकर्मा निवासी नदीहार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने आदर्श पटेल को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल राजा करवल तथा कल्लू विश्वकर्मा को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया । मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने पीड़ित परिवोरों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button