Uncategorized
Trending

मीतली में ठाकुर नरेश राणा के यहां लगा वीआईपी हस्तियों का जमावड़ा

प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर नरेश सिंह राणा के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर मीतली गांव में कई वीआईपी हस्तियां पहुंची और उनके पुत्र को अपना आशीर्वाद दिया।

बागपत। प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर नरेश सिंह राणा के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर मीतली गांव में कई वीआईपी हस्तियां पहुंची और उनके पुत्र को अपना आशीर्वाद दिया।

ठाकुर समाज के बड़े नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा एमएलसी पूर्व सांसद व चेयरमैन अनियमिततायें जांच समिति नगर निकाय विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह, क्षत्रिय अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामवीर सिंह रावल, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रसिद्ध समाजसेवी अजय चौहान, भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख अभय सिंह, प्रमुख समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर, खट्टा प्रहलादपुर के पूर्व प्रधान अजयवीर, डौला गांव के प्रधान जितेन्द्र, बराल के प्रधान दीपक, दुर्गनपुर के प्रधान सुशील, चित्तौड़ा के प्रधान योगेन्द्र सहित अनेकों हस्तियां उनके यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर मां भगवती का भव्य जागरण हुआ, जिसमें जागरण पार्टी के कलाकारों ने मां भगवती के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर सभी श्रोताओं को भक्ति में डूबो दिया। इस मौके पर ठाकुर हरबीर सिंह राणा, ठाकुर उदयवीर सिंह राणा, ठाकुर रमेश चंद कुशवाह, ठाकुर रामबीर सिंह, ठाकुर ओमबीर सिंह, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, ठाकुर कपिल सिंह राणा, ठाकुर विकास राणा, प्रवीण चौहान, राजेश चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button