राज्य
Trending

मीट प्लांट पर कब चलेगा योगी का पीला पंजा

घनी आबादी के बीच बना मीट प्लांट, मीट प्लांट के दुर्गन्ध से है लोग परेशान

कैराना। कस्बे के कॉधला रोड पर स्थित मीम एग्रो फूडस एण्ड प्राईवेट लिमिटिड पर कब चलेगा योगी का पीला पंजा
बता दे कि कस्बे के कांधला रोड पर स्थित मीम एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में पशुओं का कटान किया जाता है जागरूक लोगों का कहना है कि उक्त मीट प्लांट आबादी के बीच बना हुआ है जिस कारण मीट प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है वही उनका कहना है कि मीट प्लांट के कारण कस्बे का पानी भी दूषित हो रहा है जिससे काला पीलिया जैसी भयानक बीमारी जन्म ले रही है और पूर्व में भी कई लोग इस बीमारी के चलते मौत का शिकार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी मीट प्लांटों को बंद कर दिया गया था उसी दौरान कस्बे में स्थित मीट प्लांट को बंद करा दिया गया था परंतु कुछ समय बाद ही उक्त मीट प्लांट दोबारा चालू हो गया वही मीट प्लांट की कुछ दूरी पर ही पीएसी कैम्प भी बनना है जिस कारण मीट प्लांट से उठने वाली दुर्गन्ध व पानी दूषित होने से अपार हानि है।
उपमुष्यमंत्री से शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
बता दे कि मीट प्लांट के सम्बन्ध अटलजनशक्ति उधोग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने अपने साथियो के साथ लखनऊ पहुॅचकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत भी की थी लेकिन शिकायत के बावजूद भी मीट प्लांट पर कोई कार्यवाही नही हुई जो जनता मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button