धर्म

मिथुन, कन्या समेत 5 राशियों को धन लाभ, बाकी राशि के लोग भी जानें अपना हाल

आपकी राशि मेष है तो शनिवार को आपकी कार्ययोजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे

मेष राशि

आपकी राशि मेष है तो शनिवार को आपकी कार्ययोजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ राशि

शनिवार को वृषभ राशि वालों को उनके प्रयासों से यश मिलेगा। आज मित्र से मुलाकात संभव है। शत्रु परास्त होंगे। घर में शांति बनाए रखें। व्यवहार में नम्रता बनाएं रखें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बनते हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
आपकी लापरवाही से रोग और कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें।
सिंह राशि
आपके कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेनदेन से आज बच कर रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानो का आगमन संभव है।
तुला राशि
शनिवार को तुला राशि वालों का समाज में मान सम्मान और यश बढ़ेगा। शत्रु भय रहेगा, प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
वृश्चिक राशि
समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें।
धनु राशि
अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनते हैं। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। आप कमजोर दिल के हैं, खुद को मजबूत करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग हैं। आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलत बनने की आवश्यकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के निजी खर्च शनिवार को बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button