राज्य
Trending

मिड डे मील को लेकर भिड़े दो शिक्षक, शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा

गोंडा मध्यान भोजन को लेकर एक प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक आपस में आरोप है कि हिस्सेदारी को लेकर भिड़ गए। दोनों शिक्षकों के बीच घंटो जमकर विवाद हुआ।

जिले के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकडंगा में मध्याह्न भोजन के विवाद में प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक आपस में भिड़ गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति यह हुआ कि शिक्षकों के बीच हाथापाई होते देख छात्र-छात्राएं डर कर स्कूल से भाग गए। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया और घटना की पूरी जानकारी विभागीय जिम्मेदारों को दी है।इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के एकडंगा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित ने बताया, कि स्कूल में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 96 है। जिनमें से 56 बच्चे मौके पर मौजूद है। ऐसे में मिड-डे-मील की व्यवस्था देख रहे शिक्षा मित्र सुरेश चंद्र मिश्र व सहायक अध्यापक सुरेश कुमार मिड-डे-मील में गड़बड़ी कर रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने विरोध किया, तो दोनों आग बबूला हो गए और उन पर तरह तरह की टिप्पणी करने लगे। इस बीच स्कूल परिसर में ही दोनों हाथापाई करने लगे। जिससे परिसर में बच्चे काफी डर गए।शिक्षकों के बीच विवाद होता देख प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव नारायण शुक्ल समेत गांव के अन्य लोग भी पहुंचे। प्रधानाध्यापक और दोनो शिक्षकों के बीच गाली गलौज के साथ-साथ हाथापाई शुरू हो गया। प्रधानाध्यापक ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की बात कही है।जिसमें धमकी देने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच करेंगे जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि विवाद क्यों हुआ यह बात जांच के बाद ही पता चल सकेगी। इस विषय में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button