Uncategorized
Trending

मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

03 नवम्बर तक प्रचार वाहन द्वारा जनपद की विभिन्न तहसील व प्रखण्डो मंे किया जायेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार

मेरठ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ विजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुसार दिनाक 12.11.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सम्पूर्ण भारतवर्ष मंे किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन व आम जनता को जानकारी प्रदान किये जाने हेतु जनपद मेरठ मंे उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रचार वाहन द्वारा दिनांक 02.11.2022 व दिनांक 03.11.2022 को जनपद मेरठ की विभिन्न तहसील व प्रखण्डो मंे राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जायेंगा।

आज प्रातः 10ः00 बजें से माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिहं जैन द्वारा श्री नीरज कुमार, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय मेरठ, श्री मुकेश प्रकाश, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत मेरठ व समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा बार के अध्यक्ष व महामंत्री आदि के साथ प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि लोक अदालत के माध्यम से जो मामले निस्तारित किये जाते है उनकी अपील नही होती है और व्यक्ति के समय और धन दोनो की बचत होती है उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय चला निर्धन के द्वार अभियान भी चलाया गया है जिसके माध्यम से आम जनता को घर-घर जाकर निःशुल्क विधिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 09.11.2022 से दिनांक 11.11.2022 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेंगा जिसमेें कि लघु आपराधिक प्रकृति के वादो का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेंगा तथा दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेंगा जिसमें समस्त सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने वालो वादो का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया जायेंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button