trending

मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे! सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

सोशल मीडिया पर एक बार फिर अफवाहों की आंधी चल पड़ी है। इस बार निशाने पर हैं 500 रुपये के नोट। कई व्हाट्सएप ग्रुप्स, फेसबुक पोस्ट्स और फॉरवर्ड मैसेज में दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 से 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया जाएगा और धीरे-धीरे ये नोट एटीएम से भी निकलना बंद हो जाएंगे। इन दावों में यह भी कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे 30 सितंबर 2025 तक अपने एटीएम से 500 के नोट हटाना शुरू कर दें और मार्च 2026 तक 90% ATM से ये नोट पूरी तरह हट जाएं। इस तरह के मैसेज से आम लोगों में चिंता और भ्रम का माहौल बन गया है। कई लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या उन्हें अब अपने पास मौजूद 500 के नोट जल्द से जल्द खर्च कर देने चाहिए? लेकिन अब इस वायरल हो रही खबर पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

 PIB फैक्ट चेक ने किया खुलासा, बताया खबर को फर्जी
भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में PIB ने स्पष्ट किया कि रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नोटों को बंद करने या एटीएम से हटाने जैसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। PIB ने साफ कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। 500 रुपये का नोट अभी भी पूरी तरह लीगल टेंडर है और इसका उपयोग लेन-देन में बिना किसी हिचकिचाहट के किया जा सकता है।

कैसा था वायरल मैसेज?
सोशल मीडिया पर फैला हुआ यह फर्जी संदेश कुछ इस प्रकार का था: RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर 2025 तक 75% एटीएम से 500 रुपये के नोट हटा दिए जाएं और 31 मार्च 2026 तक 90% एटीएम से ये नोट पूरी तरह बंद कर दिए जाएं। इसके बाद केवल 100 और 200 रुपये के नोट ही एटीएम से निकलेंगे। इसलिए 500 के नोट खर्च करने शुरू कर दें। इस मैसेज का न तो कोई स्रोत है, न ही किसी आधिकारिक दस्तावेज में इसका जिक्र मिलता है।

फिलहाल RBI की क्या स्थिति है?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से धीरे-धीरे बाहर करने का ऐलान 2023 में किया था और अब वह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन 500 रुपये के नोट को लेकर RBI की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा या कदम नहीं उठाया गया है। इसका मतलब है कि 500 रुपये के नोट पूरी तरह वैध और प्रचलित मुद्रा हैं और इनका उपयोग देशभर में सामान्य रूप से किया जा सकता है।

PIB फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि: बिना पुष्टि के किसी भी वायरल मैसेज पर यकीन न करें। आधिकारिक जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट, PIB और प्रामाणिक न्यूज पोर्टल्स का ही सहारा लें। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक जानकारी को PIB Fact Check को रिपोर्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button