देश
Trending

मायावती बोली-मणिपुर में दिल दहला देने वाली घटना, संसद में सार्थक चर्चा हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की घटना को दुखद और शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दोबारा इस तरह की घटना न हो। साथ ही साथ संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री मायवती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा जो दरिन्दगी की गई, वह अत्यन्त ही दुःखद, शर्मनाक एवं दिल को दहलाने वाली घटना है। राज्य व केन्द्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख़्त सज़ा दिलवानी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की आगे कहीं भी पुनरावृत्ति न हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है, वह भी अनुचित एवं चिन्तनीय है। संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। जबकि इस घटना का सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है। इसे दबाया नहीं जा सकता है। अर्थात मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button