देश
Trending

मायावती ने कहा -बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव जरूर जीतती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के आए परिणाम के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होता तो बसपा मेयर चुनाव जरूर जीतती।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उप्र निकाय चुनाव में भाजपा ने साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल किया है। साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बसपा चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब भाजपा को जरूर मिलेगा।

आगे उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बसपा पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार एवं शुक्रिया। अगर यह चुनाव भी फ्री एण्ड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती।

वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके ऐसे चुनाव जीतने में एक-दूसरे से कम नहीं हैं। यही वजह है कि सत्ताधारी पार्टी ही धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है। इस बार भी इस चुनाव में ऐसा ही हुआ, यह अति-चिन्तनीय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button