uttar pradesh
Trending

मायके से सालों बाद पत्नी के ससुराल आने पर नाराज हुआ पति, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पति ने गृहक्लेश के चलते अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पास में ही सो रहा 12 साल का बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये मामला बलदेव थाना क्षेत्र के अवैरनी का है। जंगलिया की पत्नी निहाला कई सालों से अपने बच्चे के साथ हाथरस में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों पहले ही वह अपने पति के साथ आकर रहने लगी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे जंगलिया और उसकी पत्नी निहाला देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। रात में जंगलिया ने चारपाई पर बेटे के साथ सो रही पत्नी निहाला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस दौरान उसने पास सो रहे दस साल के बटे आकाश को भी चोट लग गई। चीखपुकार सुनकर उसका बड़ा बेटा और उसकी पत्नी वहां पहुंचे लेकिन तब तक निहाला देवी की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद निहाला फरार हो गया। सूचना मिलने पर देर रात थाना प्रभार निरीक्षक बलदेव संजय कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही मृतका के बड़े बेटे राजू के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button