uttar pradesh

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब की करोड़ों की प्रापर्टी पर आज चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा काफी दिनों से फरार चल रही है। बृहस्पतिवार को उसके करोड़ों के मकान को बुलडोजर से जंमिदोज करने की तैयारी है।

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा काफी दिनों से फरार चल रही है। बृहस्पतिवार को उसके करोड़ों के मकान को बुलडोजर से जंमिदोज करने की तैयारी है। बतादें कि वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की प्रापर्टी हड़पने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसके बाद अब पीडीए, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से सीधे कार्रवाई करेंगे। वहीं करोड़ों की प्रापर्टी हड़प कर अशरफ की पत्नी जैनब ने करोड़ों के कीमत का मकान बनवाया है। जिसे अवैध बताया गया है और अब उसपर बुलडोजर चला कर मिट्टी में मिलाया जाएगा।

प्रयागराज के सलहापुर में स्थित सुन्नी वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की प्रापर्टी हड़पने के आरोप में माबूद ने पूर्व मुतवल्ली, असियम और उसकी पत्नी मरियम, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, अशरफ का साला सद्दाम और जैद, सिवली के प्रधान और तारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं।
माफिया अतीक अहमद और उसके परिजनों, रिश्तेदारों द्वारा अरबों की जमीन पर कब्जा और निर्माण किया गया था। जिसे लगभग एक साल से जब्त और ध्वस्त किया जा रहा है। माफिया के परिवार और रिश्तेदारों द्वारा अपराध से जुटाई गई सारी संपत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई अभी जारी है। इनकी संपत्तियों की जानकारी जुटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button