टॉप न्यूज़
मानसून के आगे बढ़ने का रास्ता साफ, गर्मी से मिल सकती है राहत
मानसून के आगे बढ़ने का रास्ता साफ 19 जून से पंजाब और हरियाणा को तथा 20 से 21 जून के बीच दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को बारिश और आंधी के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है।

गर्मी से राहत मिलने वाली है। मानसून के आगे बढ़ने का रास्ता साफ 19 जून से पंजाब और हरियाणा को तथा 20 से 21 जून के बीच दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को बारिश और आंधी के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है।

19 जून से मानसून का पूर्वी हिस्सा भी आगे बढ़ना शुरू करेगा। बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल से होते हुए यह छत्तीसगढ़ उड़ीसा पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक 22 जून तक पहुंच जाएगा। दिल्ली के आसपास मानसून की दस्तक 28 जून तक हो सकती हैं।

महाराष्ट्र में अगले तीन या चार दिनों तक मानसून सुस्त बना रहेगा परंतु 21 जून से मानसून आगे बढ़ाने की संभावना है।
राजस्थान और गुजरात में भी 24 जून के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ सकता है।



