Uncategorized
Trending

मानव जीवन अमूल्य बहुमूल्य:स्वामी आर्यवेश

बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को हुई गोष्ठी में छात्र छात्राओं को उपदेश देते हुए वेद मर्मज्ञ स्वामी आर्यवेश ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य बहुमूल्य है।
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि
कुसंग ने हमारा तेज, तप, संयम यश सब नष्ट हो रहा है। इसलिए हमें दुष्टजनों का कुसंग त्याग कर मर्यादा एवं संयम का दृढ़ता से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र मनुष्य के समस्त पापों का नाश करता है। प्रातः काल सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र का जाप आवश्यक है। वर्तमान में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, मगर कन्या भ्रूण हत्या जैसा महापाप हमारे देश को कलंकित कर रहा है। उन्होंने कहा आर्य समाज में पाखंड का कोई स्थान नहीं है, और पाखंडी लोगों ने समाज का शोषण किया है। जिससे दूर रहने की आवश्यकता है। गोष्ठी में स्कूल संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, प्रबंधक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, अश्वनी तोमर, जितेंद्र आर्य, प्रवीण कुमार, नितिन शर्मा चंद्रवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।
सचित्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button