मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने की कुलपति प्रो एच एस सिंह से मुलाकात


मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) शिक्षक संघ के नव नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा कुलपति प्रो एच एस सिंह से मुलाकात की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वीरेंद्र कुमार मौर्य से भी औपचारिक भेंट हुई। मुलाकात के दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ वाई के शर्मा, महामंत्री डॉ अमित मलिक उपाध्यक्ष डॉ निर्दोष मित्तल, डॉ विशंभर पांडे, डॉ संजय गुप्ता,
कोषाध्यक्ष डॉ संतोष कुमारी , संयुक्त सचिव डॉ गुरदेव सिंह , डॉ संजय मौर्य, डॉ जयविंदर तोमर ,फुफुक्ता प्रतिनिधि डॉ निर्भय सिंह एवम डॉ उमेश चंद । निर्विरोध जिला प्रतिनिधि डॉ कुलदीप सिंह, डॉ मांगे राम सैनी, डॉ संदीप कुमार पुंडीर रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस औपचारिक मुलाकात में कुलपति एवम रजिस्ट्रार दोनो अधिकारियों से मुलाकात बहुत सकारात्मक रही।




