uttar pradesh

मां ने दुधमुंहे बेटे को जलते चुल्हे में डाला; जिंदा जला मासूम, फिर किया सुसाइड…जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने अपने दुधमुंहे बेटे को जलते चुल्हे में डाल दिया। यह मामला जिले के बभनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने रात में सोते समय अपने दस माह के पुत्र को चुल्हे की आग में डालकर जला दिया और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानिए पूरा मामला 
सूत्रों ने बताया कि आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में पतिराज की 28 वर्षीय पत्नी राजपति बुधवार शाम अपने मायके से अपने घर ससुराल आई थी। रात में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। रात में पत्नी राजपति भी अपने 10 माह के बेटे को लेकर एक कमरे में सोने चली गई, जबकी बड़ा बेटा अपने मामा के साथ सोने चला गया था। सभी लोगों के सोने के बाद वह अपने छोटे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और खुद घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गुरूवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो घटना देखकर स्तब्ध रह गए।

क्यों उठाया ये कदम? 
राजपति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था जबकी दस वर्षीय बालक का शव चुल्हे में पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच हर पहलु पर की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने वारदात से पहले अपने पति से फोन पर बात की थी। इसके बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button