राज्य
Trending

महिला से कुंडल लूट के मामले का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस ने कुंडल, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक भी की बरामद महिलाओं को बातों में उलझाकर कुंडल लूटने की वारदात करते थे लुटेरे

शामली। शहर के मौहल्ला दयानंदनगर में महिला के कुंडल लूटने के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा गया कुंडल, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पकडे गए आरोपित महिलाओं से पता पूछने के बहाने रोककर उन्हें अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को शहर के मौहल्ला दयानंदनगर निवासी सचिन की पत्नी पूनम किसी काम से बाजार जा रही थी जब वह गली के तिराहे पर पहुंची तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे तथा पूनम को बातों में उलझाकर दोनों कानों के कुंडल छीनकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में पीडिता ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस तभी से चेन स्नेचरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा गया कुंडल, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ करने पर लुटेरों ने अपने नाम समशुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन, सैदुहुसैन पुत्र नजरूदीन निवासीगण गांव कोपा ठंडा नाला गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड, हाल निवासी गांव मढियाई थाना सरधना जनपद मेरठ बताए। लुटेरों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं तथा यूपी के अलग-अलग जिलों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें बातों में उलझाकर कानों से कुंडल लूट लेते हैं।  23 जुलाई को भी उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के मिलकर आईसीआईसीआई बैंक के निकट गली के तिराहे पर महिला से दोनों कानों के कुंडल छीनकर फरार हो गए थे। दोनों कुंडलों को उन्होंने आपस में बराबर-बराबर तोडकर बांट लिया था। पुलिस ने बताया कि उक्त लुटेरों ने 18 जुलाई को बागपत के गांव दाहा में एक वृद्धा को पेंशन बनवाने का झांसा देकर उसके कानों के दोनों कुंडल लेकर फरार हो गए थे। उक्त लुटेरों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया गया है, उनके फरार साथियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। दोनों लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button