crime
Trending
महिला ने छेड़छाड़ व मार पीट का लगाया आरोप
महिला ने बताया जब वह घर में अकेली थी तो मेरे साथ के दंबग लोगो ने मारपीट व गाली-गलौज करते हुऐ गोली से मारने की धमकी देते हुऐ फरार हो गया

गढ़ी पुख्ता(सिद्धार्थ भारद्वाज)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने गॉव के ही व्यक्ति पर आरोप लगाते हुऐ गढीपुख्ता में तहरीर दी है।महिला ने बताया जब वह घर में अकेली थी तो मेरे साथ के दंबग लोगो ने मारपीट व गाली-गलौज करते हुऐ गोली से मारने की धमकी देते हुऐ फरार हो गया । गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी मोंटी पत्नि अमित ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि वह जब घर में अकेली थी और उसका पति घर से बाहर खेत में गया था। तभी गांव के जतिन पुत्र साहब सिंह मेंरे घर के अन्दर घुस आया ओर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए जिन्हे आता देख वह मौके फरार हो गया।जाते जाते मुझको गोली से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । महिला ने बताया कि 1 दिन पहले भी मेरे पति के साथ खेत में मारपीट की है। पीड़ित महिला ने थाना गढ़ी पुख़्ता में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना गढ़ी पुख़्ता इंचार्ज एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि भैंसवाल गांव की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने साथ मारपीट व गाली-ग्लौज का गॉव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है । महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



