crimeराज्य
Trending

महिला थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के आगरमालवा में आज एक महिला थाना प्रभारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के मामले में रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है

आगरमालवा। मध्यप्रदेश के आगरमालवा में आज एक महिला थाना प्रभारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के मामले में रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने थाना कानड़ जिला आगर मालवा में पदस्थ महिला थाना प्रभारी मुन्नी परिहार को फरियादी से 29 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुश्री परिहार द्वारा फरियादी रितेश राठौर से सट्टा खिलाने की दबाव के साथ-साथ इसके एवज में हर माह 20 हजार रुपये देने की मांग किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button