crime
Trending

महाराष्ट्र में फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई,49 आरोपी दबोचे

मुंबई। पालघर की अर्नाला पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर भंडाफोड़ कर एक बड़ी कार्रवाई की है,जिसमे 16 लाख से अधिक का माल जप्त कर 49 आरोपियों को दबोचा गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त जानकारी के बाद विरार पश्चिम में अवैध रूप से चल रहे इस कॉल सेंटर से ऑस्ट्रेलियाई और अन्य देशों के नागरिकों की जानकारी निकाल कर उनसे ठगी की जा रही थी। इसके बाद पीआई कल्याणराव करपे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) अमर सिंह पाटिल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद कॉल सेंटर पर 9 अप्रैल को छापेमारी की। आरोपियों को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि वह विदेशियों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपियों पर धारा 419,420,120 (ब),34 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में कुल 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button