देश
Trending

महाराष्ट्र में कोरोना के 784 नए मामले, एक मरीज मरीज की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 784 नये मामले सामने आये हैं और इस जानलेवा विषाणु के कारण इस दौरान एक मरीज ने जान गंवाई है।

इसके साथ राज्य में कोविड-19 से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 81,63, 625 हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,508 हो गई है। मौजूदा समय में राज्य में मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।

राज्य में दर्ज किए गए 784 नए मामलों में से मुंबई में 185 मामले दर्ज किए गए, जबकि ठाणे में एक मरीज की मौत हुई। इस दौरान राज्य में 1099 लोगों ने इस जानलेवा विषाणु के मात दी। इसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 80,09,885 80,09,88580,09,88580,09,885 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 98.11 प्रतिशत है। इस समय राज्य में

5,233 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button