कोरोना
Trending

महाराष्ट्र में कोरोना के 6493 नये मामले , पांच और मरीजों की मौत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,62,666 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,905 हो गयी है।

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6493 नये मामले सामने आये तथा चार और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,62,666 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,905 हो गयी है। इसी अवधि में 6213 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 77,90,153 हो गयी है।

राज्य में अभी 24,608 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button