Uncategorized

महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा ले सभी लोग : सोहनवीर सिंह

बागपत। जिलेभर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी सोहनवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला और देश व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे आदर्श और प्रेरणा सोत्र है। उनके त्याग और बलिदान को कभी भूलाया नही जा सकता। देशभक्ति और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप ने अपने जीवन की हर कठिनाइयों का सामना करते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने जमीन पर सो कर तथा घास की रोटी खाकर अपने स्वाभिमान की रक्षा की। सभी को उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए, तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button