crime
Trending

मशहूर एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में किया Sucide, पंखे से लटका मिला शव

मन माने ना टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने सुसाइड कर लिया।

नई दिल्ली। मन माने ना टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस कथित तौर पर कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार, युवा अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि वह पंखे से लटकी मिली थीं। इसके बाद पल्लवी को आनन फानन में बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पल्लवी के निधन की खबर से उनके फैंस को काफी धक्का लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button