Uncategorized
Trending
मन्दिर की घण्टी चोरी करने वाला युवक गिरफतार
क्षेत्र के गॉव पावटीकला मे स्थित शाकुम्बरी देवी मन्दिर से घण्टी चोरी करने वाले युवक को कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा गिरफतार कर जेल भेजा।

कैराना। क्षेत्र के गॉव पावटीकला मे स्थित शाकुम्बरी देवी मन्दिर से घण्टी चोरी करने वाले युवक को कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा गिरफतार कर जेल भेजा।
बता दे कि सोमवार को अमित कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम पावटीकला थाना कैराना जनपद शामली द्वारा कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए जानकारी दी कि क्षेत्र के गॉव पावटीकला मे स्थित शाकुम्बरी देवी मे सें घण्टी चोरी हो गई थी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी वही कोतवाली कैराना पुलिस मन्दिर से चोरी करने वाले युवक नदीम पुत्र अनीश कुरैशी निवासी पक्की गढी थाना गढी पुख्ता जनपद शामली को मय चोरी के सामान दो घन्टी पीतल मय लोहे की जंजीर व दो घन्टी छोटी पीतल के साथ ग्राम पावटी कलां सें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

