Uncategorized

मनोज त्यागी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के उत्तर प्रदेश प्रभारी बने

दिल्ली प्रदेश के रूप में पार्टी संगठन का विस्तार कर रहे कुशल संगठन शिल्पी इंजी मनोज कुमार त्यागी जी को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है।

बागपत। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी की स्वीकृति से उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश महासचिव, दिल्ली प्रदेश व प्रभारी, दिल्ली प्रदेश के रूप में पार्टी संगठन का विस्तार कर रहे कुशल संगठन शिल्पी इंजी मनोज कुमार त्यागी जी को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने बताया कि मनोज त्यागी को प्रभारी दिल्ली प्रदेश के पद से अवमुक्त करते हुए प्रदेश महासचिव दिल्ली प्रदेश के अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही साथ पार्टी द्वारा श्री त्यागी को नियुक्ति के उपरांत एक माह के अंदर अविलंब उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी संग बैठक कर पार्टी संविधान के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में नियुक्त पार्टी के समस्त ज़िला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षगणों की नियुक्तियों के साथ साथ पार्टी के अनुषंगिक संगठनों, परिकल्पों की समीक्षा कर विवरण पार्टी केंद्रीय कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशत किया गया है। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह बदलाव विशेष रूप से आगामी आम विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आने वाले समय में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तिया की जायेंगी, जिससे कि पार्टी संगठन ज़मीनी स्तर पर कार्यरत पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाली समस्याओं का हर संभव समाधान कर सके व कार्यकर्ताओं को भी संगठन से समन्वय बनाने में सुविधा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button