Uncategorized
Trending

मनफूल एकेडमी में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन

बहसूमा। बहसूमा कस्बे स्थित मनफूल एकेडमी में शिक्षक -अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके तहत अभिभावक गणों ने विद्यालय में आकर अपने बच्चों के शैक्षिक, बौद्धिक तथा मानसिक विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही बच्चों के द्वारा यूनिट टेस्ट और मिड टर्म परीक्षा में प्राप्त अंकों के बारे में बातचीत की। विधालय प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने भी अभिभावकों से बातचीत की और बच्चों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। ब्रह्मचारी सिंह ने अभिभावकों से कहा अभिभावक-शिक्षक बैठक बच्चे की शिक्षा में बदलाव लाने का एक तरीका है। क्योंकि यह बच्चे में नए सकारात्मक बदलाव और दृष्टिकोण लाने में सक्षम बनाता है ताकि उनकी प्राथमिकता पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। एकेडमी के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र लांबा ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि हम बच्चों के चतुर्मुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी अध्यापक हर संभव प्रयास करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के सर्वागीण विकास के लिए अध्यापक के साथ ही अभिभावक का भी सहयोग अपेक्षित होता है। क्योंकि विद्यालय और परिवार के सहयोग से ही एक बच्चे को देश को सुयोग्य नागरिक बना सकते हैं। इस अवसर पर बनफूल एकेडमी के प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह, प्रधानाचार्य पर प्रवेंद्र लांबा, अर्जुन देशवाल, कुमारी मानसी ,कुमारी नरगिस कुमारी स्नेहा, श्रीमती कमलेश आदि अध्यापक व अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button