देश
Trending

मध्य प्रदेश में पूर्व बसपा विधायक शीला त्यागी थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शीला त्यागी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रविवार को उन्होंने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मप्र कांग्रेस ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज रीवा ज़िले की मनगवां विधानसभा से पूर्व विधायक शीला त्यागी जी बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं। “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”। शीला त्यागी रीवा जिले की मनगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में शीला त्यागी के कांग्रेस में शामिल होना बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

शीला त्यागी ने बसपा उम्मीदवार रहते हुए साल 2013 के विधानसभा चुनाव में रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पन्ना बाई प्रजापति को कांटे की टक्कर देते हुए 275 मतों से हराया था। हालांकि, 2018 के चुनाव में शीला त्यागी तीसरे स्थान पर रही थी। इस चुनाव में भाजपा की पन्नाबाई कांग्रेस की विंद्रा प्रसाद को शिकस्त देकर विधायक चुनी गई थीं।

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शीला त्यागी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनका कांग्रेस में आना कितना लाभदायक होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन बसपा को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button