टॉप न्यूज़
Trending

 मध्य प्रदेश की इंदौर में नशाखोरी के खिलाफ सड़क पर उतरे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर नशे के कारोबार का बड़ा अड्डा बनत जा रहा है। बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ गुरुवार की रात को सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ताओंपर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। वहीं बाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने पथराव किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार की रात को शहर में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने पलासिया क्षेत्र में चक्का जाम भी किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को चक्का जाम खत्म करने को कहा, मगर उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और लाठियां भी चलाई, इससे बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की आंदोलन, धरना, प्रदर्शन की सूचना नहीं दी गई थी जब इन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया, तो उन्हें समझाइश दी गई, बाद में उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button