टॉप न्यूज़

मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में, आज 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरन में डाल दिया है। मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश के 18 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा राजगढ़ रहा, जहां जिले में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी रहा, जहां पारा 6.4 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल और इंदौर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल के मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात में भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 6.9 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 9.9 डिग्री रहा। इसी तरह पचमढ़ी में 6.6 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, खरगोन में 9.4 डिग्री, छिंदवाड़ा-मलाजखंड में 9.6 डिग्री और रीवा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में 10 से 13 डिग्री के बीच पारा टिका रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी, उमरिया में कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में नवंबर में पिछले 10 साल से ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। हालांकि, अबकी बार नवंबर के पहले ही सप्ताह में तेज ठंड शुरू हो गई। तापमान में गिरावट के चलते भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, झाबुआ, शहडोल, सागर समेत कई जिलों में स्कूलों के खुलने की टाइमिंग बढ़ा दी गई। इससे बच्चे मंगलवार सुबह नई टाइमिंग के हिसाब से ही स्कूल पहुंचे। जबलपुर में आज से कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button