Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के झाबुआ में एक घर पर ट्रक पलटने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में शनिवार तड़के रेत से लदे एक ट्रक के एक घर पर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कालीदेवी थाना प्रभारी प्रदीप वॉल्टर ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर फतीपुरा गांव के पास चोरण माता घाट के समीप हुई।

उन्होंने बताया कि चालक ने ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक एक घर पर पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान देसिंह मेड़ा (35), उनकी पत्नी रमीला (27) और उनकी बेटी आरोही (7) के रूप में हुई है।

जिस समय ट्रक उनके घर पर पलटा, वे सभी सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक छोटा उदयपुर से रेत लेकर राजगढ़ जा रहा था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button