देश
मथुरा: दबंग पूर्व प्रधान ने सरकारी स्कूल में बीएलओ से की मारपीट, वीडियो वायरल

मथुरा। थाना जमुना पार क्षेत्र के गांव हृदय पोखर में स्थित एक सरकारी स्कूल में दबंग पूर्व प्रधान पप्पू सिंह और उसके पुत्र ने बीएलओ के साथ मारपीट की। घटना के दौरान दोनों ने भद्दी-भद्दी गालियां दी और बच्चों की मौजूदगी में खुलकर धमकाया।
स्कूल में ही मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पूर्व प्रधान और उसका पुत्र बीएलओ पर चिल्ला रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।

पीड़ित बीएलओ ने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




