देश
Trending

मणिपुर वायरल वीडियो मामले के चार आरोपित गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में वायरल वीडियो मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर पूरे देश में प्रतिक्रिया का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस मामले में हुई गिरफ्तारियों की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर मणिपुर की दो महिलाओं को सरेआम नग्न कर जुलूस निकाले जाने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि ‘हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। मैंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। अगर संभव हुआ तो मैं मौत की सजा की मांग करूंगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से सड़कों को अवरुद्ध नहीं करने और सुरक्षा बलों को सहयोग करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि चार मई को यह शर्मनाक घटना हुई थी। बाद में उनके साथ बलात्कार किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट से लेकर महिला आयोग तक ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

इस जघन्य कृत्य के मुख्य आरोपित हुरेम हेरोडस मैतेई को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button