Uncategorized
Trending

मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक, दोषियों को मिले कड़ी सजा : लेखा चौधरी

बागपत। प्रमुख समाज सेविका लेखा चौधरी ने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत ही शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। लेखा चौधरी ने कहा कि मणिपुर प्रदेश तकरीबन ढाई महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है। मणिपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, इसमें दरिंदे दो बहनों को निर्वस्त्र कर पूरे इलाके में घुमा रहे हैं। महिलाएं मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लेखा चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं का वोट तो लेना जानती है, लेकिन उनकी सुरक्षा व उनके आत्मसम्मान की उन्हें कोई परवाह नहीं है। लेखा चौधरी ने कहा कि जो सरकार महिलाओं की आन, बान और शान की रक्षा न कर सके तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। लेखा चौधरी ने मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। साथ ही कहा कि इस घटना के सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये, ताकि फिर दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button