uttar pradesh

मंत्री ओपी राजभर को गोली मारने की धमकी, बेटे अरुण ने पोस्ट कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मेरे पिता को गोली मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी करणी सेना बलिया नाम की फेसबुक आईडी से दी गई है। ऐसे अराजक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। बता दें कि ओपी राजभर मंत्री होने के साथ-साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि इससे पहले 2 मार्च 2025 को उनके बेटे अरुण राजभर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अरुण राजभर को यह धमकी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए दी गई थी। यह वीडियो विवेक पासी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में शख्स राजभर को धमकी देता नजर आ रहा है। मामले में हजरतगंज कोतवाली में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button