
चंडीगढ़। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री परगट सिंह ने प्रदेश के नये मंत्रियों के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च कर लक्ज़री कारें खरीदने के लिए भगवंत मान सरकार के कथित निर्णय को लेकर गुरुवार को निशाना साधा।
सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि प्रदेश के मंत्री और विधायकों को ‘वीआईपी‘ बनने की जल्दी है। वह 50 लाख रुपए की फाॅरचूनर और 30 लाख की इनोवा क्रिस्टास मांग रहे हैं जबकि प्रदेश पहले से तीन लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है।
जालंधर छावनी से विधायक ने लिखा है कि पंजाबवासियों को निश्चित रूप से मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और ‘आम आदमियों’ ने छला है।
मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों के अनुसार गाड़ियां खरीदने के संबंध में एक प्रस्ताव परिवहन विभाग ने वित्त विभाग को भेजा गया है।




