राज्य

मंगुभाई द्वारा दो रेडक्रास एम्बुलेंस लोकार्पित

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रास सोसायटी राज्य इकाई की दो एम्बुलेंस को आज राजभवन में झंडी दिखा कर रवाना किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यपाल पटेल ने रेडक्रास सोसायटी राज्य इकाई की क्रिटिकल केयर और जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस का आज यहॉँ राजभवन में लोकापर्ण किया। इसमें से एक एम्बुलेंस रेडक्रास की उप शाखा महू को और दूसरी राज्य शाखा भोपाल को प्रदाय की गई है।
इस अवसर पर पटेल ने कहा कि एम्बुलेंस के संधारण और संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में एम्बुलेंस की अविलंब उपलब्धता में ही कार्य की सार्थकता है।
यह एम्बुलेंस आपातकालीन, अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त है। एम्बुलेंस वेंटिलेटर, कार्डिक मॉनिटर, इनफ्यूजन पंप, सक्शन पंप, ऑक्सीजन सिलेंडर, एयर कंडीशनर ऑटोलोडर, स्पिन बोर्ड, हेड इमोबलाइजर, व्हीलचेयर, यू.पी.एस. और फाइबर इन्टीरियर्स से सुसज्जित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button